-लक्सर में हवन करते निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के पदाधिकारी।
लक्सर।
भोगपुर में निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के राजेश रस्तोगी की अध्यक्षता मे सर्व समाज एकता मिशन के सहयोग से कुआं पूजन—हवन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने यज्ञ की जानकारी देते हुए सभी सनातनियों से प्रतिदिन यज्ञ करने का आह्वान किया। हवन पूजन संपन्न होने के बाद स्वामी ने ग्रामीणों के साथ जिस कुएं का सौंदर्यीकरण होना है, उसका स्थलीय निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी हरिद्वार से वार्ता कर तत्काल कुएं की सफाई कराये जाने, कुएं पर एक नल तथा कुएं पर जाल लगाए जाने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के बाद स्वामी यतीश्वरानंद ने स्कूली बच्चों को कॉपियां तथा बुजुर्ग महिला एवं पुरूषों को गरम शॉल उड$ाकर एवं माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वामी यतिश्वरानन्द ने भोगपुर क्षेत्र की राज्य स्तरीय खिलाडी मोहनी, अंजलि व मोनिका आदि बेटियों का शाल व माला से तालियों की गड$गड$ाहट के साथ जोरदार सम्मान किया। खिलाड$ी बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने निर्बल निर्धन विधि की सहायता समिति द्वारा समाज में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जमकर तारीफ करते हुए समिति की और से प्रत्येक गांव में यज्ञ आयोजित कर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाए जाने का अभियान प्रत्येक गांव में चलाये का निर्देश समिति अध्यक्ष राजेश रस्तोगी को दिया हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत गया तथा खिलाड$ी बेटियों ने राष्ट्रीगान के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया। यात्रा संपन्न होने के पश्चात भाजपा नेता सूर्यकांत सैनी द्वारा स्वामी यतिश्वरानन्द महाराज से एक सीसी रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन कराया गया। इस मौके पर महिपाल सिंह, चंद्रभान सैनी, जयपाल सिंह, सतपाल चौधरी, धर्म सिंह, जगपाल चौधरी, तिलकराम, केला देवी, मिथलेश, आरती कश्यप, मान सिंह, बाबूराम सैनी, मांगे राम, ईश्वर चंद सैनी, सुशील, राजबीर सिंह, अजब सिंह, जितेंद्र सैनी, ऋषिपाल, मामचंद, संजय, कमलजीत सिंह, आशीष कश्यप, नीरज, अनुज सैनी, प्रवेश सैनी, मगन, आयुष कुमार, संदीप, अशोक चौहान आदि उपस्थित थे।




