Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइम

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

-पश्चिमी यूपी के शातिर बदमाश सहित दो गिरफ्तार
देहरादून। शनिवार देर रात को तलाशी अभियान के दौरान थाना बसंत विहार पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के पुलिस पर गोली चलाने के बाद जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया। इस मुठभेड के बाद पुलिस ने पश्चिमी यूपी के शातिर बदमाश सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों केे कब्जे से 2 देशी तमंचे और जिंदा खोखा कारतूस बरामद किए गए।
थाना बसंत विहार पुलिस शनिवार देर रात थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरबंशवाला बैरियर पर तलाशी अभियान कर रहे थी। इस दौरान एक नीली रंग की बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी, जिस पर 2 लोग सवार थे, उनको रोकने का प्रयास किया गया। स्कूटी सवार व्यक्ति बैरियर पर वाहन चेकिंग के लिए ना रूककर तेजी गति से हरबंशवाला से टी स्टेट की तरफ भाग गए। संदेह होने पर पुलिस टीम ने स्कूटी का पीछा किया। पुलिस को अपने पीछे आते देख स्कूटी सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया।
उसके बाद पुलिस टीम ने भाग रहे दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी ली। इस वारदात में मौके पर बदमाशों से एक-एक अवैध देशी तमंचे 315 , जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किया गया।
इस मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अब्दुला और शाहनवाज सलमानी बताया। आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत बिहार पर धारा 109/3(5) बीएनएस और धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी अब्दुल्ला के पैर पर गोली लगी है, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!