Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडसामाजिक

सीएम धामी ने ऋषिकेश में किया सेवा पखवाडा कार्यक्रम का शुभारंभ

ऋषिकेश। आईडीपीएल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्सेवा, सुशासन एवं समर्पण जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम का किया शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 2035 तक उत्तराखंड को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विपक्षी दलों पर सियासी निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोग सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने जब मौका मिला तब विकास का कोई काम नहीं किया। उन्होंने पिछले पांच साल में किए गए सरकार के कामों को गिनाया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से सरकार जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा रही है।इस दौरान बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य, आयुष्मान, पेंशन, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ लोगों को दिया गया। एक पखवाड़े तक दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, खजान दास, भारत चैधरी, धन सिंह रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!