Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदुर्घटना

कार और बाइक की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनो में लगी आग

-दो की मौत,कार चालक फरार
उधम सिंह नगर।शुक्रवार सुबह जिले के सितारगंज के बिडोरा मझोला बाजार में टैक्सी कार और बाइक की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिडोरा मझोला बाजार में तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।
एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने पुलिस युवकों शिनाख्त करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैक्सी कार चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सीएनजी से संचालित थी और प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण यही माना जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जलती कार व बाइक की आग पर बुझाने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!