Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइम

25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

चमोली। ऑपरेशन प्रहार के तहत बदरीनाथ पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बदरीनाथ धाम की पवित्रता एवं चारधाम यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्ऑपरेशन प्रहारश् के तहत कोतवाली बदरीनाथ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा बदरीनाथ धाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भृगुधारा गुफा जाने वाले पैदल मार्ग पर घेराबंदी करते हुए एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तर किया है। जिसकी पहचान सुरेन्द्र सिंह 75 वर्ष,निवासी ग्राम भृगुधारा,थाना बदरीनाथ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया गया कि, गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर उसके विरुद्ध थाना बदरीनाथ पर मु.अ.सं. 10/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है. साथ ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बद्रीनाथ वहीं, मंदिर परिसर में असभ्य हरकत करने वाले तीन युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दूसरी और पुलिस टीम द्वारा मंदिर परिसर के समीप पंजाब निवासी तीन युवकों को सार्वजनिक स्थान पर असभ्य एवं अशोभनीय हरकतें करते हुए पाया गया। श्रद्धालुओं की आस्था एवं धाम की गरिमा को देखते हुए तीनों युवकों को तत्काल कोतवाली लाया गया। उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने धाम की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि,धाम की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
बता दें इससे पूर्व में भी चेकिंग के दौरान एक वाहन से अलग-अलग पैकेटों में रखा गया लगभग 12 किलो से अधिक चिकन व मछली का मांस व शराब की बोतलें बदरीनाथ पुलिस ने बरामद की थी।
बताते चलें कि,बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जहां धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मांस व मदिरा का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को धाम क्षेत्र में लाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ स्थानीय नियमों का भी उल्लंघन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!