Lavc60.9.100


रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की कालाबाजारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
केदारनाथ धाम की यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर टिकट देने को लेकर ठगा जा रहा है। उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है, जिसको लेकर एसपी अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैशिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) ने थाना गुप्तकाशी में शिकायत दी कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम यात्रा का प्लान बनाया और उनके किसी परिचित के माध्यम से श्रीनगर गढ़वाल निवासी व्यक्तियों से सम्पर्क हुआ, जिन्होंने उन्हें प्रति व्यक्ति टिकट का 25 हजार बताकर कुल 50 हजार लिए।
आरोप है कि उन्हें दूसरे के नाम का फर्जी आधार कार्ड, जिसमें इनके फोटो लगे थे और टिकट दिलाते हुए इसी टिकट और आधार कार्ड के विवरण से यात्रा करने के लिए बताया गया। शिकायतकर्ता के साथ हुई कालाबाजारी, बेईमानी, जालसाजी संबंधी तथ्यों के आधार पर थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस की मदद से हेली टिकट ठगी के गिरोह के दो सदस्यों वासुदेव कालरा पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद राम कालरा निवासी कंस मर्दानी मार्ग श्रीनगर गढ़वाल और अमित नौटियाल पुत्र हर्षवर्द्धन नौटियाल निवासी नियर वेटनरी हास्पिटल श्रीकोट गंगनाली जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!