#देहरादून। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में किशोरी के साथ में सामूहिक दुष्कर्म मामले को जोर शोर से उठाया है। हरक सिंह रावत ने कहा कि चरित्र की बात करने और ज्ञान देने वाला यह संगठन छात्रों के विकास और निर्माण करने वाला संगठन से जुड़ा कोई जब एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करता है तो उससे देवभूमि अपने आप में दुखी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष तमाम मुद्दों पर प्रेस करती हैं, लेकिन इस मुद्दे पर वो मौन हैं।

अंकिता भंडारी को न्याय के लिए उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला, उत्तराखंड के तमाम जगहों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन भाजपा महिला मोर्चा ने एक शब्द नहीं बोला। भाजपा के नेताओं को अब तय करना पड़ेगा कि वह पीड़ितों के साथ है या फिर पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि 42 लोगों ने उत्तराखंड को बनाने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हरक सिंह ने कहा कि यह कंस और कौरवों की प्रवृत्ति की सरकार है। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी की तरफ से यह घटना निंदनीय है. कांग्रेस का एक एक सिपाही इस लड़ाई को लड़ेगा.उन्होंने कहा कि असम की महिला के प्रकरण में उन्होंने खुद डीएनए टेस्ट की मांग की थी, और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, इस प्रकरण में उन्हें न्यायालय से क्लीन चिट मिली।

जिसके बाद लैंसडाउन की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर अपना अपार समर्थन दिया। अंकिता भंडारी मामले में जिस कथित वीआईपी का नाम सामने आया था केंद्र सरकार ने उसे राज्यपाल बना दिया। इन्हीं की सरकार की सीबीआई ने हरक सिंह को क्लीन चिट दी। भाजपा की महिला मोर्चा को चुनौती देते हुए कहा कि जिस तरह अंकिता के लिए उन्होंने आवाज नहीं निकाली, आज 16 साल की बच्ची के सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर महिला मोर्चा आखिर मौन क्यों साधे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस लड़ाई को पूरे प्रदेश में लड़ा जाएगा। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि किसी बेटी के साथ अगर कोई अन्याय होता है तो कांग्रेस उस पीड़िता की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!