–खोए फ़ोन पाकर 16 लोगों ने पायी मुस्कान

-आजकल के जीवन मैं मोबाइल का एक ख़ास स्थान है अगर वह खो जाए तो कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा खोए हुए मोबाइलों को युद्ध स्तर पर खोजकर लाने हेतु सभी थानों/ कोतवाली को निर्देशित किया गया है।

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से कुल 16 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित बाजार कीमत ₹5,20,000/- है, को विभिन्न राज्यों से ट्रैक कर बरामद किया गया है। सभी मोबाइल फोन मूल स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए हैं।

जिसमें खोए/चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा मिसिंग / चोरी की रिपोर्टों का संज्ञान लेकर उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों से मोबाइल फोनों की सीईआईआर पोर्टल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर बरामदगी की गई।

मोबाइल प्राप्त होने पर संबंधित स्वामियों द्वारा पुलिस कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

बरामद मोबाइल फोन– 16
अनुमानित बाजार कीमत ₹5,20,000/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!