-राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होगा प्रजापति समाज 

देहरादून। उत्तराखंड में प्रजापति कुम्हार समाज के बाहुल्य वाले तीन जिले देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के लोगों की सामाजिक चिंतक बैठक रविवार को संत मंडल आश्रम में हुई। बैठक में वक्ताओं ने समाज के उत्थान के मुददाें के साथ ही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।  

बैठक के संयोजक संदीप सिंघानिया ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक रूप बड़े पदों पर से समाज के लोगों की भागीदारी बहुत कम है, जबकि बड़ी संख्या में समाज के सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हैं। इसके लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।

बैठक में प्रदेश में समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए सभी संगठनों को जोड़कर एक संयुक्त संगठन बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। जिसके लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया। साथ ही अगले माह महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती प्रदेशभर में मनाने  की भी घोषणा की गई।  

राम सिंह, बाबू सिंह, राजकुमार प्रजापति, महेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, केपी सिंह, राजकुमार दक्ष, सचिन कुमार, राजेंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार प्रजापति, रविंद्र कुमार प्रजापति, रामलाल प्रजापति, दिनेश प्रजापति, कमल गोला, देवेंद्र कुमार, सुमित कुमार, मदनलाल प्रजापति, जगदीश प्रजापति, चेतन्य, भागीरथ प्रजापति, किरनपाल प्रजापति, अंबराम, पवनदीप प्रजापति मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश प्रजापति एवं संचालन संदीप सिंघानिया ने किया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज को सम्मानित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!