विनित चौधरी/लक्सर।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सीट चंद्रपुरी बांगर पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही पूर्व प्रधान एवं रणवीर सिंह चेयरमैन की पुत्रवधू स्वाति का पलड़ा सबसे भारी है। क्योकि इन्हे सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है।

जिला पंचायत सीट चंदपुरी बांगर पर करीब डेढ़ दर्जन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सभी प्रत्याशियों ने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। इस सीट पर कांग्रेस, बसपा व भाजपा प्रत्याशी जातीय समीकरण के आधार पर अपनी चुनावी नैया पार लगाने का प्रयास कर रहे है। जबकि इस सीट पर चुनाव लड़ रही है निर्दलीय प्रत्याशी स्वाति पुत्रवधू रणवीर चेयरमैन को सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। इसीलिए वह अन्य प्रत्याशियों पर भारी है।

रणवीर चेयरमैन कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खासम खास है और ग्राम खानपुर के प्रधान रह चुके है। तथा कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन है। वही रणवीर चेयरमैन के भाई चौधरी नकली सिंह पूर्व में गांव के प्रधान रह चुके है। इनका राजनीति से पुराना नाता है तथा रणवीर चेयरमैन क्षेत्र के लोगो की सेवा करने में हर समय तत्पर रहते हैं। शनिवार को खानपुर गांव में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय पर आयोजित एक सभा में सर्व समाज के लोगों ने रणवीर सिंह की पुत्रवधू स्वाति को अपना पूरा समर्थन दिया है।

सभा में प्रधान नकली सिंह, रणवीर सिंह चेयरमैन, करण सिंह फौजी, राजकुमार प्रधान, अनुज गिरी, पप्पू सिंह, प्रधान सुभाष चौधरी, प्रधान अरुण चौहान, रणजीत सिंह चौहान, प्रधान मुस्तकीम, प्रधान सुरेंद्र सैनी, ब्रह्मपाल सैनी, महबूब अली, प्रधान नितिन कुमार, डॉ नरेश कुमार, राजबीर सिंह भाटी, प्रधान करणपाल सिंह, चौधरी विजेंद्र सिंह, प्रधान नवल सिंह, मांगेराम चौहान, डॉक्टर तेजपाल सिंह, नंदू सिंह, बाबूराम डीलर, प्रधान ज्ञान सिंह, प्रधान ओमवीर, अभिनव कश्यप आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
000000000000000000000000000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!