विनित चौधरी/लक्सर
चंद्रपुरी बांगर जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी स्वाति ने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। तथा टेलीविजन के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उसे विजयी बनाने की अपील की। चुनाव प्रचार में श्रीमती स्वाति को जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसीलिए वह अन्य प्रत्याशियो पर सबसे भारी है।

चंद्रपुरी बांगर जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती स्वाति व उनके समर्थको ने क्षेत्र के गिद्दावाली, डूमनपुरी, कलसिया, बालावाली, डेरियो, भोवाली, पोडोवाली आदि गांवो मे जाकर डोर टू डोर घूम कर जनसंपर्क किया और लोगो से टेलीविजन के निशान पर वोट देने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान श्रीमती स्वाति ने महिलाओं को बताया कि उनके ससुर रणवीर चेयरमैन व उनके बड़े भाई चौधरी नकली सिंह ने पूर्व में प्रधान पद पर रहते हुए क्षेत्र के लोगो की सेवा की है। तथा दुख सुख में उनके साथ खड़े रहे है। उन्होने लोगो को विश्वास दिलाया कि भविष्य मे वह भी क्षेत्र में विकास कार्य कराने मे कोई कमी नही करेगी।

चुनाव प्रचार में श्रीमती स्वाति के साथ उनके पति विकल पवार के अलावा सैकड़ों युवाओ ने मंगलवार को क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर चुनाव प्रचार में लोगो को बताया कि जिस प्रकार उन्हे क्षेत्र की जनता का सहयोग मिल रहा है। इससे उनकी जीत सुनिश्चित है। तथा जीत के बाद वह जनता की उपेक्षाओं पर खरे उतरेगे। इस दौरान लोगो ने भी उन्हे आश्वासन दिया कि इस बार यहां की जनता उन्हे वोट देकर विजयी बनाएगी। स्वाति को सभी समाज के लोगो का समर्थन मिल रहा है। इसीलिए वह दूसरे प्रत्याशियो पर भारी है। इनके अलावा रणवीर चेयरमैन ने भी अपनी अलग टीम के साथ क्षेत्र के अलग- अलग गांव में जनसंपर्क कर स्वाति के लिए वोट मांगे है। मंगलवार को रणवीर चेयरमैन के साथ प्रधान राजकुमार तुगलपुर, तेजपाल पासापुर, अमित मोहनावाला, तेल्लूराम डीलर खानपुर, लाखन सिंह गिदावली, बालजोरा पासापुर, संजय, बिरमपाल, अर्जुन प्रधान तुगलपुर आदि दर्जनों लोगो ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर स्वाति के लिए वोट मांगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!