लक्सर। लक्सर में दैनिक अख़बार के पत्रकार एवम ग्रामीण प्रेस क्लब के अध्यक्ष नीरज शर्मा रणखंडी के पिता के आस्कमिक निधन पर लक्सर मिडिया में शोक की लहर दौड़ गई।उन्होने बैठक आयोजित कर म्रतक की दिवगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्राथर्ना की। बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब कार्यलय पर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पत्रकारो ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष नीरज शर्मा रणखंडी के पिताजी कृष्ण कुमार शर्मा निवासी रणखंडी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। वह पिछले कई दिनों से समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन निधन हों गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार जसवीर सिंह व दिलशाद ने कहा की उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। संदीप चौधरी व अशवनी पंडित ने कहा की उनकी मौत से परिवार को गहरा आघात लगा है।समस्त पत्रकारो ने दुःख की इस घडी में शोकाकुल परिवार को शांति प्रदान करने की प्राथर्ना की।तथा म्रतक की दिवगत की आत्मा की शांति के लिए भगवान् से प्राथर्ना की।बैठक में जानेआलम, प्रदीप चौधरी, विनीत चौधरी, समाजसेवी भूषण शर्मा, शेखर चौधरी, उमेश चौधरी, रोहित शर्मा, भूपेंद्र कुमार, मुकेश कौशिक, संदीप कुमार, सुशांत, आदि अनेक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!