श्री देवोत्थान सेवा समिति (रजि) का 21वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा का समापन

हरिद्वार। गंगा द्वार, हरिद्वार में 4170 लावारिस आत्माओं को मोक्ष मिल ही गया। श्री देवोत्थान सेवा समिति (रजि) नई दिल्ली 4115 व सोलानी श्मसान समिति, रूड़की की ओर से 55 लावारिस आत्माओं की अस्थियों को कनखल सती घाट पर पूर्ण विधि-विधान से मां गंगा की गोद में विसर्जित किया गया। इसी के साथ श्री देवोत्थान सेवा समिति, नई दिल्ली की ओर 21 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा को संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जूही नरेंद्र, सचिव आरडी मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ बंसल को समर्पित करते हुए उनकी अस्थियां भी गंगा में प्रवाहित की गई।इस मौके पर विजय शर्मा ने बताया कि पिछले 20वर्षो में संस्था की ओर से एक लाख पचपन हजार तीन सौ छियालिस (155346) अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया जा चुका है।


गौरतलब है कि पितृपक्ष, श्राद्ध पक्ष की सबसे बड़ी यात्रा 21 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा समापन देश के विभिन्न श्मशान घाटों से एकत्रित लावारिस आत्माओं के अस्थि कलशों के मोक्षदायिनी मां गंगा में विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इस पुण्य कार्य के लिए दिल्ली से 130 सदस्यों का दल हरिद्वार पहुंचा और भारी बारिश के बीच अस्थियों को गंगा की गोद में विसर्जित किया गया।
लावारिस आत्माओं को मोक्ष दिलाने के लिए समर्पित संस्था श्री देवोत्थान सेवा समिति (रजि) नई दिल्ली का भागीरथी प्रयास जारी हैं। संस्था के संस्थापक अनिल नरेंद्र महासचिव विजय शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से लगातार भारत सहित अन्य देशों के श्मशान घाटों से लावारिस आत्माओं के मोक्ष की कामना से अस्थियों को एकत्रित कर कनखल , सती घाट मां गंगा की गोद में विधि विधान से विसर्जन कराया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को 21वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में लावारिस आत्माओं को मोक्ष दिलाया गया। खास बात यह है कि इस बार संस्था की उपाध्यक्ष जूही नरेंद्र, आरडी मिश्रा, अमरनाथ बंसल की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गई।‌ इसके साथ पहली बार रूड़की से सोलानी श्मसान समिति की ओर से एकत्रित 55 अस्थि कलशों का भी संस्था द्वारा विसर्जन किया गया। हरिद्वार में पुण्यदाई अभियान सेवा समिति (रजि) के प्रांत प्रभारी रविन्द्र गोयल, डॉ विशाल गर्ग, प्रांत संगठन मंत्री अवनीश गोयल, आनंद प्रकाश टुटेजा, अनिल गुप्ता, नितिन माना, पं जितेन्द्र शास्त्री, प्रेमचंद्र पोखरियाल, मयंक गुप्ता, सहित अन्य सदस्यों विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर सलोनी श्मशान समिति के अध्यक्ष ठाकुर शिवमंगल सिंह, महामंत्री कमल स्नेही, धर्मपाल जाटव, चंद्र प्रकाश बाटा, राकेश पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!