Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडराजनीति

वीबी जी राम जी योजना से गांवों में रोजगार की मजबूत नींव रख रही भाजपा: दीप्ति रावत  

ऋषिकेश।  रानीपो भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को अब 125 दिनों का रोजगार दिया जा रहा है, जिससे गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पलायन पर रोक लगेगी। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को रानीपोखरी में भाजपा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी योजना) के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं की राजनीति नहीं करती, बल्कि धरातल पर दिखने वाले कार्यों में विश्वास रखती है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना गांव, गरीब और किसान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। जिला सहप्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि सरकार की योजनाएं अब फाइलों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि उनका सीधा लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लोगों को बैंक ऋण, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता से जोड़ा जा रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तडियाल,कार्यक्रम संयोजक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल, सहसंयोजक अरुण शर्मा, लक्ष्मी गुरुंग, प्रताप सिंह राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, मनीष छेत्री, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, डोईवाला मंडलाध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी मंडलाध्यक्ष रश्मि देवी, बालावाला मंडलाध्यक्ष सौरव नौड़ियाल, शिवम टुटेजा, गणेश रावत, राहुल अग्रवाल, सौरव पाल, चंद्र मोहन पोखरियाल, संगीता बहुगुणा, नरेश रावत, नितिन बर्थवाल, सतीश सेमवाल, नरेंद्र रावत, सुमन, सुरेंद्र, आयुष मल्ल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!