हरिद्वार
स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी स्वामी रामकृष्ण चैरिटेबल हॉस्पिटल हरिद्वार के साथ मिलकर राष्ट्र सेविका समिति के सेवा विभाग के तत्वाधान में भेल रानीपुर के सेक्टर 5 ए की लेबर कॉलोनी में अपराह्न 12:00 से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
लेबर कॉलोनी के निवासियों ने चिकित्सकों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताई। उनकी उचित जांच के उपरांत आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया।
48 मरीज ने इस शिविर से लाभ उठाया।
शिविर में प्रमुख रूप से डॉ संजय शाह की टीम से दो डॉक्टर एवं दो असिस्टेंट रहे।
राष्ट्र सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका योगाचार्य दीप्ति जी, प्रांत व्यवस्था प्रमुख रेखा, सेवा टोली से योगाचार्य बबीत, राखी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नगर कार्यवाहिका दीप्ति जी ने बताया कि *मानव सेवा ही माधव सेवा है* के भाव के साथ समिति ने पूर्व में भी ऐसे शिविर का आयोजन किया है एवं भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
राष्ट्र सेविका समिति की नगर सेवा टोली से योगाचार्य बबीता जी व राखी जी एवं चिकित्सकों की टीम का लेबर कॉलोनी के सभी लोगों ने आभार व्यक्त किया गया।




