–महाशिवरात्रि के मध्य नजर खाद्य सामग्री में मिलावट न हो खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा देर रात्रि को इब्राहिमपुर पनीर दुकान का किया गया निरीक्षण।
-देर रात्रि इब्राहिमपुर स्थित डेरी की दुकान से पनीर एवं दही के लिए गए सैंपल जिन्हें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया।
-महाशिवरात्रि के पर्व को ध्यान में रखते हुए किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट न हो इसके लिए सुरक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है दुकानों का निरीक्षण।
हरिद्वार, 10 फरवरी 2026
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की गयी।
उन्होंने अवगत कराया है कि देर रात्रि को उपायुक्त गढ़वाल आर एस रावत के नेतृत्व में तथा उनके द्वारा एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार की टीम के साथ इब्राहिमपुर स्थित पनीर एवं दही निर्माण इकाई पुंडीर फैक्ट्री में देर रात्रि में छापा मारा गया छापे के दौरान पाया गया कि उक्त फैक्ट्री में बिना फूड लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होना पाया गया तथा मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने एवं अन्य अवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण उक्त पनीर निर्माण इकाई को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया, तथा मौके पर पनीर एवं दही के दो नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर जांच हेतु भेजा गया है इस कार्रवाई के दौरान पथरी थाना का पुलिस दल भी मौजूद रहा।
उन्होंने अवगत कराया है कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए कांवड़ पटरी मार्ग चंडी पुल से चिड़ियापुर तक पटरी मार्ग पर स्थित अस्थाई खाद्य स्टॉल एवं भंडारों का निरीक्षण किया गया इस दौरान टीम द्वारा कूड़े का उचित निस्तारण करने, रेट लिस्ट चस्पा करने, खाद्य रजिस्ट्रेशन बनवाने की विशेष निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी दिलीप जैन के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोल्ड ड्रिंक के दो गोदाम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान माजा एवं फेंटा कोल्ड ड्रिंक के दो नमूने जांच हेतु लिए गए तथा निरीक्षण में पायी गयीं अनिमियताओं के संबंध में दोनों स्टोरेज मालिकों को नोटिस जारी किया गया।
उन्होंने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में पंत द्वीप पार्किंग में अस्थाई एवं स्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया इस दौरान कुल 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसमें तीन खाद्य प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस न होने के कारण नोटिस जारी किया गया एक रेस्टोरेंट पर कोल्ड्रिंक्स की 6 एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक्स पाई गई जिसको मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया।




