Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडधार्मिकहरिद्वार

शारदीय कांवड़ यात्रा पर पहुंचे कांवड़ यात्रियों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने फूल मालाओं से किया स्वागत

-शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कांवड़ पटरी मार्ग एवं नजीबाबाद मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
-आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एन एच द्वारा कराया जा रहे बाईपास एवं फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कांवड़ यात्रियों को फल एवं जलपान वितरित कर अतिथि देवो भव की परंपरा से किया स्वागत
-हरिद्वार 11 फरवरी 2026
    शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने एवं आ रहे कांवड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों को कोई परेशानी एवं असुविधा न हो,इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने (नजीबाबाद मार्ग पर) चंडी चौक से थाना श्यामपुर तक संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कांवड़ पटरी मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग नजीबाबाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था दूरस्त रहे इसके साथ ही उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए साथ ही कांवड़ मार्ग पर विद्युत व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कांवड़ मार्ग पर समुचित पेयजल व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाएं भी दूरस्त रखने के निर्देश दिए।
         आगामी 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अनुबंधित कंपनी मैसर्स पवन कुमार कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिए है कि जो भी फ्लाई ओवर एवं सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है उस कार्य को श्यामपुर से बहादराबाद बाईपास तिराहे पर नीलधारा पार्किंग स्थल के लिए सर्विस लाइन मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए,जिसके लिए उन्होंने वन विभाग ,सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश एवं उपजिलाधिकारी से सयुक्त निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिसका प्रस्ताव मेलाधिकारी को प्रेषित किया जायेगा।
    उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और यातायात बाधित न हो,इसके लिए जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना सुनाश्चित करे।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए एवं आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए यातायात व्यवस्था को ओर बेहतर करने के लिए आज स्थलीय निरीक्षण किया गया है,जिसके लिए नीलधारा पार्किंग स्थल के लिए सर्विस लेन तैयार करने के लिए कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए गए है,जिससे कि यातायात प्रभावित न हो तथा यातायात सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होता रहे ।
    इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शारदीय कांवड़ यात्रा पर आए शिव भक्तों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा अतिथि देवो भव की परंपरा से फल एवं जल पान वितरित किया गया।
       इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आकाश जोशी,सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार,प्रोजेक्ट डायरेक्टर एन के शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!