Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

लूट की फर्जी सूचना देने के मामले में पांच गिरफ्तार

हरिद्वार। 2.5 लाख रूपये व वाहन लूट की फर्जी सूचना पुलिस को देना पांच लोगों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली भगवानपुर को सलीम पुत्र अलीहसन निवासी 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ.प्र. द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग मुझसे ग्राम खेड़ी शिकोहपुर से जबरदस्ती मेरी गाड़ी व गाड़ी में रखे करीब ढाई लाख रूपये छीनकर भाग गए है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शूरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए अपराधियों की तलाश शुरू की जिसके पश्चात नबीर पुत्र जमील उम्र 19 वर्ष, शौकिन पुत्र बाबू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मानक माजरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार और साहिब पुत्र आलीम उम्र 32 वर्ष निवासी डाडाजलालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा जबरदस्ती वाहन को अपने साथ लेकर जाना पाया गया। जिस पर पुलिस ने तीनो व्यक्तियो को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ में आपसी पैसो के लेन देने के सम्बन्ध में प्रकाश में आया। सूचना देने वाले ने एक प्लानिंग के तहत पुलिस को गुमराह करने की नीयत से पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी जिस कारण पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त तीनों व्यक्तियो जिनके द्वारा मोटरसाइकिल ले जाई थी व सूचना देने वाले अन्य दो व्यक्तियो सलीम पुत्र अलीहसन निवासी 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ.प्र. उम्र 48 वर्ष, नौशाद पुत्र शमशाद निवासी सम्राट कालोनी मण्डी समिती रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 55 वर्ष के विरूद्व अन्तर्गत धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!