हरिद्वार(चंद्रशेखर जोशी)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली । कार में सवार पंजाब के तस्कर को लगभग 2 करोड़ कीमत की हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया । आरोपी के कब्जे से 980 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने के बाद कार को सीज कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। नशे के धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।
कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव अपने सहयोगी कर्मियों के चैकिगं कर रहे थे। लाठरदेवा अंडर पास खडी कार में बैठे संदिग्ध पर संदेह होने पर कार की तलाशी ली। कार में सवार युवक ने भागने का प्रयास किया । पकड़ कर पूछताछ पर अपना नाम गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम नारली थाना खालड़ा जिला तरणतारण पंजाब बताया। कार के डैसबोर्ड में पन्नी में रखी अवैध हैरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से अवैध हैरोइन को खरीद कर रुडकी में बेचने लाया था।आरोपी गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्रामनारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब के कब्जे से 980 ग्राम हीरोइन बरामद हुई जिसकी बाजार में लगभग 2 करोड़ की कीमत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!