Breakingउत्तराखंडउत्तराखंड

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत

-तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत,दो घायल
रूड़की। देर रात कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि टक्कर इतनी भयावह थी कि हादसे के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर बीते देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार लोग कई फीट दूर जाकर गिरे, हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया।
जहां पर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसी के साथ पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया और तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया। हालांकि हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहीं प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है, परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल के आस पास जानकारी करने पर पता चला कि बिना नम्बर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पिरान कलियर से रुडकी की ओर आ रहे थे, जिस पर राजा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र अर्जुन सिह निवासी बहादपुर खादर थाना लक्सर व शिवम (उम्र 19 वर्ष) पुत्र हंशलाल निवासी उपरोक्त और जसवीर (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र वीर सिह निवासी बार्ड नम्बर 4 लक्सरी थाना कोतवाली लक्सर सवार थे।
वहीं, दूसरी बाइक पर ज्ञानू (उम्र 27 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम रोहाना कला हरिजन बस्ती मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) और दीपक कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र सुशील कुमार निवासी उपरोक्त सवार थे। वाहनों को सुरक्षा की दृष्टी से थाना भिजवाया गया और घायल व्यक्तियों में राजा पुत्र अर्जुन व जसवीर पुत्र वीर सिंह को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। ज्ञानू घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर शिवम को एम्स ऋषिकेष रेफर कर दिया है, जिनमें दीपक को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!