Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडधार्मिकहरिद्वार

कांवड मेले की तैयारियां तेज

-डीएम और पुलिस कप्तान ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
हरिद्वार। धर्मनगरी में कांवड़ मेले की तैयारी तेज हो गई हैं। मेले को लेकर प्रशासन भी लगातार सक्रिय दिख रहा है। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तमाम अधिकारियों की टीम के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने हिल बाईपास, सप्त ऋषि क्षेत्र, रोड़ी बेल वाला मैदान और नजीबाबाद हाईवे का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर काम समाप्त करने के निर्देश दिए।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक को सुचारू रखने के दृष्टिकोण से कांवड़ मेला रूट का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्य 25 जुलाई तक हर हाल में हाईवे, सीवर और पुलो के निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं। जिससे मेले के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े. निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार इस वर्ष कांवड़ मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं भीड़ के अनुरूप विकसित की जा रही हैं।
डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 25 जुलाई तक मेले से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस बात कुंभ और कांवड़ मेले की तैयारियां साथ साथ चल रहीं है। कुंभ मेला प्रशासन से भी समन्वय बनाकर कांवड़ मेले का सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की व्यापक योजना तैयार की गई है। सभी विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है। कांवड़ पटरी मार्ग, हाईवे, पार्किंग स्थलों और प्रमुख चैराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। आधुनिक निगरानी व्यवस्था के साथ ट्रैफिक संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षि ढंग से संपन्न हो सके। हाईवे, कांवड़ पटरी और आंतरिक मार्गों पर 20 जुलाई तक कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। उसके बाद सड़कों पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!