Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादून

भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अपनी मांगों के निराकरण के संबध में दिया धरना

देहरादून। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ उत्तराखण्ड ने उत्तराखण्ड परिमडल के सामने अपनी ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

मंगलवार की सुबह अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रमानुसार सरकार और डाक विभाग की नितियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ से जुडे कर्मचारी दून के मुख्य डाकघर के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी न्यायोचित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रर्दशनकारियों का कहना है कि जीडी एस कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग में शामिल किया जाए या फिर इनके लिए एक अलग से कमेटी का गठन किया जाए। जीडीएस कर्मचारियों को लक्ष्य से संबधित टारगेट को कम किया जाए। इस मामले में कर्मचारियों को उत्पीड़न बंद किया जाए। जीडीएस कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी दिया जाए। नियमित कर्मचारियों की तरह से उनकों भी पेंशन योजना में शामिल किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गयी तो वे बड़े स्तर पर आन्दोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!