Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडधार्मिक

सावन के पहले सोमवार की धूम

-शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
रुद्रप्रयाग। सावन माह के पहले सोमवार शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं कै सैलाब उमड़ पड़ा। मूसलाधार बारिश पर आस्था भारी पड़ी। रुद्रप्रयाग स्थित भगवान कोटेश्वर महादेव के दरबार में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी का पानी कोटेश्वर महादेव गुफा के समीप तक पहुंच गया है। ऐसा लगा जैसे अलकनंदा नदी खुद भगवान कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर रही हों। मौसम विभाग के येलो अलर्ट और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम पूरे समय मुस्तैदी से तैनात रही। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित मनोज चमोली ने सावन माह के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पवित्र माह में श्रद्धापूर्वक भोलेनाथ की उपासना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं भगवान शिव अवश्य पूर्ण करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!