Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडहरिद्वार

कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

-25 से अधिक अवैध कब्जे ध्वस्त

  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पंतद्वीप पार्किंग एवं रोडीबेलवाला क्षेत्र में की गई व्यापक कार्रवाई
  • नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में 25 से अधिक अवैध अतिक्रमण किए गए ध्वस्त, पंतद्वीप पार्किंग को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

हरिद्वार

आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को दूसरे दिन भी पंतद्वीप पार्किंग एवं रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। अभियान के दौरान पार्किंग क्षेत्र में बनी अस्थायी अवैध दुकानों, खोखों, पटरी, रेहड़ियों, ठेलियों, फड़ों एवं अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया तथा पूरे पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। इससे कांवड़ मेले के दौरान वाहनों की पार्किंग, श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
इसके उपरांत संयुक्त टीम ने रोडीबेलवाला क्षेत्र में भी अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाए।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सार्वजनिक स्थल, पार्किंग क्षेत्र अथवा मेला मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण न किया जाए। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनहित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करे तथा किसी भी प्रकार की अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनाश्चित की जाए।
अभियान के दौरान जिला प्रशासन,नगर निगम,सिंचाई विभाग,पुलिस विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!