Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडहरिद्वार

आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

हरिद्वार। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बाग से आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि आम के बाग में काम कर रहे मजदूरों पर दर्जनों युवकों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किया गया है। घटना ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों द्वारा बाग में रखे आम भी अपने साथ ले गए और कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। बताया गया है कि मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा हुआ है, इसलिए पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलकी मसाई गांव के पास स्थित एक आम के बाग में (बीती 23 जुलाई) गुरुवार की देर शाम कुछ मजदूर आम तोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग बाग में पहुंचे और पेड़ से आम तोड़ने लगे, जिस पर बाग में काम कर रहे मजदूरों ने आम तोड़ने को मना किया गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, कुछ ही देर में दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि थोड़ी ही देर बाद दर्जनों युवक लाठी-डंडों से लैस होकर बाग में पहुंचे और मजदूरों को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
वहीं, इस हमले में सिकरौढ़ा गांव निवासी फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य मजदूर को भी गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं, पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावर बाग में रखा आम भी अपने साथ ले गए, इसी के साथ पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि बाग से निकलने के बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग पर राहगीरों के साथ भी मारपीट की कोशिश की। आरोप है कि करीब 40 से 50 हमलावर घंटों चैराहे पर लाठी-डंडे लेकर खड़े रहे. जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!