Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइम

साक्ष्य जुटाने ले जाते समय गैंगरेप के आरोपियों ने किया भागने का प्रयास

-लोगों ने की जमकर धुनाई
रुद्रपुर। चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए ले जाया गया। इस दौरान पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ ने आरोपियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और आरोपियों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर वहां से रवाना किया गया। इस दौरान लोगों ने उत्तराखंड पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से जारी है तथा सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। बता दें कि भूरारानी रोड से युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया। घायल आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पुलिस तीनों आरोपियों को साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी।उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से इस संबंध में प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन इस घटना पर उनका कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पुलिस की ओर से भी अब तक फरारी के प्रयास, भीड़ द्वारा की गई मारपीट और बल प्रयोग को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है।
फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई और विवेचना भी नियमानुसार जारी है। पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। बीती 25 जुलाई को रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि शनिवार की रात वो अपनी सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार 3 युवक वहां पहुंचे और उन्हें रोक लिया।
आरोप था कि तीनों आरोपी जबरन चारों युवक-युवतियों को अपनी बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में मौका पाकर एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल गए। जबकि, दूसरी युवती और युवक आरोपियों के कब्जे में ही रहे।
आरोप था कि बदमाश दोनों को गदरपुर क्षेत्र की तरफ ले गए। जहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने युवक को रास्ते में ही उतार दिया। जबकि, युवती को अपने साथ ले गए। पीड़िता का आरोप था कि इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पूरी रात अपने कब्जे में रखने के बाद रविवार की सुबह उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए।
वहीं, किसी तरह पीड़िता ने अपने परिचितों और पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इसी कड़ी में बीती देर रात यानी 27-28 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे के आस पास आरोपियों को पुलिस दबोचने गई. जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के मुताबिक, पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। जबकि, दो अन्य आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। जिसके बाद एक आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो दो अन्य आरोपियों को आज घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। जहां से वापसी आने के दौरान यह पूरा घटनाक्रम हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!