Breakingउत्तराखंडराज्यसामाजिक

इमैक ने दिव्यांग को भेंट की व्हील चेयर

इमैक ने दिव्यांग को भेंट की व्हील चेयर

हरिद्वार। 

हरिद्वार की सामाजिक संस्था इमैक जोकि पिछले सात वर्षों से सक्रियता के साथ कार्य कर रही है ने जेवीजी कॉलोनी जमालपुर में रहने वाली आशा कार्यकर्त्री श्रीमती राजबाला के पुत्र प्रशांत पाल को जोकि पैर से चलने में असक्षम हैं एक व्हील चेयर प्रदान करी। समिति को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ० विशाल गर्ग के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि प्रशांत पाल की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण उसको एक व्हीलचेयर की अत्यंत आवश्यकता है। समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने आवश्यकता की गंभीरता को समझते हुए समिति के सभी कोर सदस्यों से चर्चा कर के व्हील चेयर की व्यवस्था बनाई। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि शारीरिक रूप से अक्षम लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। बस ज़रूरत है उसे सही रूप में जगाने की, बिना दयाभाव दिखाए उनके जज़्बे को आवाज़ देने की। इसी विचार के साथ हमारी समिति दिव्यांगो की सहायता करने का भाव रखती है। इमैक समिति के सदस्य गगन शर्मा ने अपनी तरफ से व्हीलचेयर के लिए पहल करते हुए सर्वप्रथम अपना सहयोग प्रदान किया। सभी के सहयोग और प्रयास से दिव्यांग जन के लिए दीवाली के पावन पर्व पर भेंट स्वरूप आज ये व्हील चेयर प्रदान की गई। इस अवसर पर समिति की सचिव डॉ मौसमी गोयल, विभव भटनागर, हेमा भंडारी, सुनीता झा, श्वेता भटनागर, पत्रकार संजय वर्मा, अनीता वर्मा, राजा गोयल उपस्थित रहे। सभी ने दिव्यांग प्रशांत पाल के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उसको दीवाली की शुभकामनाएं भी दी और आश्वासन दिया कि उसके लिए घर से ही रोजगार प्रदान करने पर उचित विचार कर जल्द ही व्यवस्था करी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button