Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमदेहरादून

करोड़ों की साइबर ठगी में फरार आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

देहरादून। 3.20 करोड़ रूपये की साइबर ठगी मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ की साइबर टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 2 मोबाइल, 4 सिम व एक लैपटाप बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में 3.20 करोड़ रूपये की साइबर ठगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में प्रकाश में आया कि साइबर अपराधियों द्वारा स्वयं को कंपनी के उच्चाधिकारी/मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में प्रस्तुत कर कंपनी के जनरल मैनेजर से व्हाट्सअप के माध्यम से संपर्क किया गया। इसके बाद प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट एवं अन्य आवश्यक भुगतानों के नाम पर कंपनी के जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई गई। इसी क्रम में ैश्याम ट्रेंडिग कम्पनी के बैंक खाते में भी धनराशि ट्रांसफर कराई गई। इस प्रकार फर्जी पहचान एवं डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर लगभग 3.20 करोड़ की साइबर ठगी की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा साइबर क्राइम पुलिस टीम को तकनीकी विश्लेषण कर मैनुअल इनपुट विकसित करने के निर्देश दिए गए थे। टीम द्वारा लगातार अथक प्रयासों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा कोलकाता पहुंचकर आरोपी की तलाश की गई तथा उसे उसके निवास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग का नाम चन्द्र कांत मिश्रा निवासी ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला, कोलकाता, पश्चिम बंगाल बताया जा रहा है। जिसके कब्जे से 2 मोबाइल, 4 सिम व एक लैपटाप बरामद हुआ है। इस मामले में तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!