Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडहादसा

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप

चमोली। मंगलवार सुबह विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में गांव के पास मेला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव फंदे से लटके मिले। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रामणी गांव निवासी कक्षा 12 का छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए गए हैं। सुबह ग्रामीणों को मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव लटके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि इस घटना की सूचना नंदानगर पुलिस को दे दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों और कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एसआई थाना नंदानगर मनोज भट्ट के मुताबिक प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या व प्रेमप्रसंग का लग रहा है। उन्हांेने बताया कि किशोर की उम्र 17 वर्ष व किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष हैं। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि विगत कुछ दिन पूर्व परिजनों से नाराज होकर एक छात्रा व उसके कुछ दिन बाद ही परिजनों से कहासुनी के बाद एक युवक द्वारा चमोली पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी गई थी, जिनका अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। जिनकी तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!