विनित चौधरी/लक्सर
विगत दिन दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती पर वक्ताओं ने उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवन शैली का अनुसरण कर उनकी जीवनशैली से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।

दीनबंधु सर छोटू राम के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सर छोटू राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा अपने भाषण में सर छोटूराम की जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया तथा सभी से उनकी जीवनशैली से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं में पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी, प्रिंसिपल सत्येंद्र दहिया, पार्षद विवेक चौधरी, सीबीसीआईडी हाईकोर्ट के पूर्व अधिवक्ता अमरीश कुमार, रिम्स कॉलेज के डायरेक्टर अजीत देशवाल, डॉक्टर सुदेश चौधरी व भाजपा के वरिष्ठ नेता मास्टर नागेंद्र, मास्टर राकेश आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। तथा उपस्थित समस्त अन्य लोगों ने भी सर छोटू राम के चित्र पर फूल अर्पित किए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर अजय तोमर ने व संचालन विजेंद्र चौधरी ने किया है। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय ने अपने अभिभाषण में सभी को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!