#देहरादून। उत्तराखण्ड दौरे के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह देहरादून पहुंचे चुके। सीएम धामी ने उनका जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर सीएम धानी ने कहा कि उन्होंने हिमालय के हिमकिरीट से सुशोभित, गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित, शौर्य और पराक्रम की अमिट गाथाओं को अपने आंचल में समेटे देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आदरणीय अमित शाह द्वारा शुक्रवार को प्रदेश को ₹1,475.31 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। जो उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति एवं दिशा प्रदान करेगा।
इसके साथ ही संभावना यह भी जताई जा रही है कि अपने दौरे के दौरान वे पार्टी के नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें संगठन और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है। अमित शाह बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में भी भाग लेंगे। बीजेपी अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित है। पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- हमारा चाणक्य आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!