देहरादून।  प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन दो जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया। पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम अगले दो जुलाई तक भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को देहरादून सहित नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है।
बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह बताया कि अगले तीन दिन भी देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका है।
चमोली गोपेश्वर में बीती रात से हो रही सलाधार बारिश से आज सुबह करीब गोपेश्वर नगर में पार्किंग में खडे़ वाहनों के ऊपर मलबा आने से तीन कार मलबे में दब गए। नेग्वाड़ मोहल्ले में तीन वाहनों के पिछले हिस्से में मलबे में दब गए। पुलिस के गश्ती दल ने मलबा आने की सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिस पर लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, भारी बारिश से बिरही निजमुला मोटर मार्ग काली पहाड़ी के पास अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। जिससे निजमुला घाटी के करीब 17 गांवों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम अगले दो जुलाई तक भी जारी रहेगा।  देहरादून सहित नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो रही है।बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!