*लक्सर से विनित भैया की रिपोर्ट*

चार बार के सांसद एवं हरियाणा में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गुर्जर सम्राट अवतार सिंह भडाना के जन्मदिन दिवस के मौके पर सभी बिरादरियों का जनसमूह कई हजारो की संख्या में कार्यक्रम स्थल पर उमर पड़ा। इस मौके पर आए कलाकारो के लोकगीतों का भी भीड़ ने जमकर लुफ्त उठाया। इस मौके पर पूर्व सांसद भड़ाना ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

मंगलवार को लक्सर के गोवर्धनपुर रोड पर स्थित दीप फार्म में चार बार के सांसद व हरियाणा में कैबिनेट मंत्री रहे अवतार भड़ाना के 54 वे जन्म दिवस के मौके पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई हजार के जन समूह ने भाग लिया। कार्यक्रम में गुर्जर सम्राट अवतार भड़ाना ने कहा कि उन्हे हमेशा भारत देश में गुर्जर व अन्य बिरादरी का प्यार मिलता रहा है। यही वजह है कि वह चार बार देश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे है। इसके अलावा वह एक बार हरियाणा में कैबिनेट मंत्री भी रहे है। उन्होने कहा कि यही वजह है कि गुजरात से लेकर कश्मीर तक हमेशा उन्हे जनता का प्यार मिलता रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथियो ने भी जन सैलाब को संबोधित किया। उन्होने कहा कि अवतार भड़ाना हमेशा लोगों के बीच में अपने समाज व अन्य समाज के प्रति लगाव को लेकर ही हमेशा जीतते चले आए है।

इस मौके पर आए देहाती लोक गायक रोहित सरधाना द्वारा दी गई अलग-अलग प्रस्तुति का भी जनता ने जमकर लुफ्त उठाया है। इस दौरान पुरुष व महिलाओ की भारी भीड़ ने भी जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान अवतार भड़ाना की ओर से अपने जन्म दिवस के मौके पर महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरण करने के साथ ही उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। कंबल वितरण के दौरान मौके पर देर शाम तक भारी संख्या में भीड़ जुटी रही जिसे लेकर मौके पर मौजूद लोगो व पुलिस ने बामुश्किल व्यवस्था को संभाला। इस मौके पर सभी ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की।

इस मौके पर योग गुरु कर्मवीर जी महाराज के अलावा जम्मू कश्मीर से लोकसभा सांसद अल्ताफ अहमद लार्वी, गुरु परमदास महाराज, राघवेंद्र महाराज, गुरु रामवीर नाथ महाराज, स्वामी देवदास महाराज, प्रधान संजय पोडोवाली, अनिल भडाना वैभव भडाना, अमित कसाना, सुभाष चौधरी, अमित खटाना, शमीम, संगीता रावत, रमन सिंह, नेहा, देवेंद्र सिंह, विशांत भड़ाना, समीर आदि भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संजय चौधरी ने किया।

*लक्सर से विनित भैया की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!