Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडधार्मिक

भगवान रूद्रनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

चमोली। जिले में स्थित पंच केदारों में चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात भगवान श्री रुद्रनाथ जी के कपाट सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। सैकड़ों श्रद्धालु इस द्विव्य पल के साक्षी बने।
सोमवार को विश्व प्रसिद्ध चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों, मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ठीक दोपहर 12.45 बजे आयोजित इस भव्य एवं गरिमामय धार्मिक समारोह के साक्षी बनने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कपाट खुलते ही पूरा क्षेत्र श्हर-हर महादेवश् और श्जय बाबा रुद्रनाथश् के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
पंचकेदारों में चतुर्थ केदार के रूप में विशेष स्थान रखने वाले श्री रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के श्एकानन स्वरूपश् अर्थात मुख रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। हिमालय की दुर्गम चोटियों के मध्य स्थित यह पवित्र धाम अपनी अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा, प्राकृतिक सौंदर्य एवं रहस्यमयी दिव्यता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। कपाट खुलने के साथ ही अब आगामी छह माह तक भगवान रुद्रनाथ जी की नियमित पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। देश-विदेश से आने वाले हजारों श्रद्धालु इस दिव्य धाम में पहुंचकर भगवान शिव के दुर्लभ एकानन स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
रुद्रनाथ यात्रा अपने कठिन लेकिन रोमांचकारी पैदल मार्ग के लिए भी जानी जाती है। दुर्गम पर्वतीय रास्तों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा श्रद्धालुओं को अध्यात्म, प्रकृति और आस्था के अद्भुत संगम का अनुभव कराती है। कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की पवित्र रुद्रनाथ यात्रा का भी शुभारंभ हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!