Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

चुनावी तैयारियों को धार देने दो दिवसीय दौरे पर दून पहंुचे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल अपने दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंचे हैं। के सी वेणुगोपाल को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत हवाई मार्ग से देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते वह सड़क मार्ग से राजपुर रोड कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बारिश के बीच कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। इसके बाद वेणुगोपाल राजपुर रोड स्थित एक होटल में पीसीसी प्रेसीडेंट गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,सीईसी मेम्बर्स, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों और सीडब्ल्यूसी मेंबरों के साथ बैठक करने के लिए रवाना हो गए। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वेणुगोपाल पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं,अनुषांगिक संगठनों , विभागों प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनाव किरण नीति पर विमर्श करेंगे। बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ राज्य के वर्तमान हालातों पर भी चर्चा कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव 2027 चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस एक्शन मोड में है। कांग्रेस हाईकमान भी लगातार उत्तराखंड के हालातों पर नजर बनाये हुये है। यही कारण है कि आये दिन कांग्रेस के सीनियर नेता उत्तराखंड का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को भी जीत का मंत्र दे रहे हैं. वहीं, बात अगर प्रदेश की लीडरशिप की करें तो वह भी लगातार सड़कों पर उतरकर आक्रामक दिखाई दे रहे है।
प्रदेश के अलग अलग जिलों में कांग्रेस ने यात्राएं निकालनी शुरू कर दी है। कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जा रही है। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!