Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर लगाया चुनाव में धांधली करने का आरोप

#देहरादून। कांग्रेस के मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने भाजपा सरकारों के कार्यकाल में विभिन्न स्तरों पर हुए चुनावों में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के साथ-साथ पंचायत, निकाय और अब महाविद्यालयों के चुनावों में भी धांधली की गई है।

 

बुधवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकारों में पहली बार चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी संदेह के घेरे में आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और इससे चुनाव कराने वाली संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर पंचायत, निकाय और महाविद्यालय स्तर तक चुनावों में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

 

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस हर मतदाता की लड़ाई लड़ती रहेगी और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है।

भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। भाजपा के शासन में महगाई चरम पर है और पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की गर्त में समा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहितों की अनदेखी बर्दाश्त नही करेगी। अगर भाजपा अपने भ्रष्टाचारी मानसिकता वाले कृत्यों से बाज नही आई तो हर स्तर पर भाजपा का विरोध किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!