Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइम

देर रात नशे मे धुत युवती ने किया हंगामा

-पुलिस से भी की अभद्रता
मसूरी। बीती देर रात मसूरी में शराब के नशे में धुत एक युवती ने मॉल रोड से लेकर लाइब्रेरी पुलिस चैकी तक जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवती ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और मौजूद लोगों के सामने भी हंगामा किया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं कि सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने और पुलिस के साथ अभद्रता करने के बावजूद युवती के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!