Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइम

व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से छवि खराब करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि क्षेत्र में इन दिनों एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहंा एक क्षेत्रीय युवती का अश्लील वीडियों बताकर कुछ लोगों ने व्हट्सअप पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में 11 लोग चिन्हित किये गये है जिनमें छह नाबालिग बताये जा रहे है। हालांकि जब वीडियों की जांच की गयी तो उसका सम्बन्ध हैदराबाद से होना सामने आया है।
जानकारी के अनुसार थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाना अगस्त्यमुनि पर शिकायत दी कि एक अश्लील वीडियो के माध्यम से उनकी पुत्री को बदनाम किया जा रहा है, जबकि वह वीडियो उनकी पुत्री का नहीं है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।
मामले के सम्बन्ध में पुलिस के स्तर से की गयी कार्यवाही के बारे में एसपी रुद्रप्रयाग ने बताया कि एक अलग तरीके की एफआईआर थाना अगस्त्यमुनि पर दर्ज हुई है, किसी पोर्न वीडियो को अपनी गलत सोच के चलते किसी लोकल का बताते हुए वायरल की गयी है, इस पर पुलिस के स्तर से तत्काल कार्यवाही की गयी है। इसमें अब तक 11 लोगों की संलिप्तता सामने आयी है। इस अश्लील वीडियो की वास्तविकता के सम्बन्ध में पुलिस के स्तर से यानडेस्क टूल सहित अन्य विभिन्न टूल्स के माध्यम से जानकारी करने पर पाया कि उक्त वीडियो वर्ष 2023 को विभिन्न पोर्न साइट इत्यादि पर अपलोड किया गया है जिसका सम्बन्ध हैदराबाद से है तथा इस वीडियो का स्थानीय स्तर पर कोई सम्बन्ध नहीं है। यह वीडियो किसी को बदनाम करने के उद्देश्य से शेयर किया गया है। इसमें पुलिस के स्तर से विभिन्न व्हट्सएप ग्रुपों के 4 व्हट्सएप ग्रुप एडमिन पर भी कार्यवाही की गयी है। पुलिस के स्तर से इस प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर अब तक इस प्रकरण में पुलिस द्वारा 11 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनमे से 6 नाबालिग हैं। चिन्हितों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस प्रकरण में संलिप्त अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। चिन्हितों के नाम सुभान्त पुत्र शिव सिंह चौधरी निवासी ग्राम धरसाल, पो. परकण्डी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुर्द्रप्रयाग, आदित्य सिंह पुत्र राकेश सिंह नेगी, निवासी ग्राम जयकण्डी, पो. चन्द्रापुरी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग, गौरव पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम रायड़ी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग, भरत भण्डारी पुत्र मदन भण्डारी निवासी ग्राम रायड़ी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग व हर्षु लाल निवासी ग्राम फलई थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग बताये जा रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!