देहरादून। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से दूनवासी भक्तीमय हुए। यात्रा जहां से भी गुजरती वहां पर फूंलों से उसका स्वागत किया गया तथा कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया।
गुरूवार प्रातः श्रीराम मंदिर दीपकालोनी से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा श्रीराम मन्दिर दीपकालोनी किशननगर चैक, बिन्दाल पुल, अम्बेडकर पार्ककृ पल्टन बाजार में प्रवेश हुई। पल्टन बाजार में फूंलों से रथ यात्रा का स्वागत किया गया। पल्टन बाजार से धामावाला बाजार, रामलीला बाजार, तिलक रोड से वापस दीपलोक कालोनी तक पहुंचकर रथ यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने शोभा यात्रा के दीपलोक कालोनी से चकराता रोड पर पहूँचने पर बल्लूपुर चैक से ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया गया। साथ ही रथ यात्रा के साथ साथ यातायात का संचालन भी किया गया। शोभा यात्रा के बिन्दाल पुल पार करने पर किशननगर चैक से घण्टाघर जाने वाले ट्रैफिक को यातायात दबाव के दृष्टिगत कैण्ट होते हुये डायवर्ट किया गया। शोभा यात्रा के घण्टाघर पार करने पर बिन्दाल से आने वाले यातायात को सामान्य कर दिया गया एवं ओरियण्ट ध् दर्शनलाल चैक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया गया। शोभायात्रा के दीपलोक कालोनी पहूँचने पर सभी स्थानों से ट्रैफिक से सामान्य कर दिया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने बल्लूपुर चैक, ओरियण्ट चैक, दर्शनलाल चैक, बिन्दाल कट पर बैरियर लगाकर यातायात को रोका गया।




