Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमराज्यहरिद्वार

पंजाब से नकली करेंसी के समेत दो गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से एक लाख पांच हजार के नकली नोट, प्रिन्टर व कार बरामद

◆कस्टडी रिमांड में पुलिस को मिली सफलता
◆सुखबीर बैंक फ्राड और जाली करेंसी मामले में जा चुका है
हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)।
नगर कोतवाली पुलिस ने छह दिन पहले चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 84 हजार के नकली पांच-पाच सौ के नोट बरामद किए थे। पकड़े गए दो आरोपितों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश देकर नकली नोटों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख पांच हजार रुपए नकली नोट व प्रिंटर कार बरामद की। पकड़ा गया एक आरोपी पहले भी बैंक फ्रॉड में नकली करेंसी के आरोप में जेल जा चुका है जबकि दूसरा आरोपी नशा तस्करी में जेल गया था जेल में ही दोनों की दोस्ती हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम को निर्देश दिए थे।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में एक लाख पांच हजार रुपए नकली करेंसी के साथ दो आरोपितों को पंजाब से गिरफ्तार करने नगर कोतवाली पुलिस की नकली करेंसी नेटवर्क तक पहुंचने का खुलासा किया । पंजाब में पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से प्रिंटर भी बरामद हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि छह जुलाई को कोतवाली नगर पुलिस ने सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार व संजीव कुमार के कब्जे से कुल 84500 रुपये नकली नोट बरामद कर मुकदमा पंजीकृत किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार में भेज किया गया था। दस जुलाई को न्यायिक अभिरक्षा में टिंकू और सुमित को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ में सामने आए तत्वों के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची। टीम ने वहां पवन कुमार को कुल पांच रुपये के नकली नोट के साथ बापू दा ढाबा निकट मुद्दल बाईपास पठानकोट हाईवे से तथा सुखवीर सिंह को एक लाख रुपये नकली नोट तथा नकली नोट के कूटकरण हेतु प्रयुक्त एक प्रिन्टर व कार के साथ गिरफ्तार किया गया। पवन पेशे से ढाबा संचालक है जो ढाबे की आड में नकली नोट का धन्धा करता था। सुखबीर कपडो की व्यवसाय की आड में नकली नोट का धन्धा करता था। असल 50,000 रुपये के बदले 1,00,000 नकली नोट देकर मुनाफा कमाते थे। सुखबिर सिंह पूर्व मे बैंक फ्राड के प्रकरण में वर्ष 2020 मे तथा जाली करेंसी रखने के आरोप मे वर्ष 2024 में थाना बटाला पंजाब से जेल जा चुका है। पवन कुमार वर्ष 2022 मे थाना बटाला से एनडीपीएस एक्ट मे जेल जा चुका है। जेल में दोनों की दोस्ती हुई। नकली नोट बनाकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बनाई। आरोपियों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। पवन कुमार पुत्र मोहिन्द्र कुमार निवासी ग्राम शिखर तहसील डेरा बाबा नानक थाना कोटली सूरतमल्ली जिला गुरदासपुर पंजाब व सुखबिर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी भटिक्के थाना तरशिक्का जिला अमृतसर पंजाब का मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया । आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल हेड कांस्टेबल संजय पाल सतीश नौटियाल कांस्टेबल सुनील चौहान अजीत तोमर शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!