Breakingउत्तराखंडउत्तराखंड

गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों पर हो रही लगातार बर्फबारी

#उत्तरकाशी। बीते शनिवार से जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों, गोमुख और भारत-चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है।

 

गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों के साथ गोमुख क्षेत्र में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं भारत-चीन सीमा से लगे नेलांग, जादूंग, नीलापानी समेत अग्रिम चैकियों में भारी बर्फबारी के कारण चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है

इन क्षेत्रों में करीब चार से पांच फीट तक बर्फ जमने की सूचना है। लगातार बर्फबारी के कारण सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों और कर्मचारियों को भी मौसम की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान काफी नीचे चला गया है। सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ और गरुड़ गंगा की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं।

लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण यमुनोत्री धाम में ठंड का असर बढ़ गई है। यमुनोत्री धाम के पुरोहित गिरीश उनियाल और सुरेश नौटियाल ने बताया लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण धाम में ठंड काफी बढ़ गई है।

मौसम खराब होने और चारधाम यात्रा स्थगित किए जाने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह थमी हुई है। इससे यमुनोत्री धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है। धाम में मौजूद पुरोहित और अन्य लोग दिव्य शिला के समीप बैठकर मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!