Breakingआपदाउत्तराखंडउत्तराखंडसामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार की सड़के बरसात के मौसम में बनी जानलेवा

हरिद्वार। हरिद्वार के सराय बाईपास रोड भी खस्ताहाल है। यहां की सड़कों पर भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिसके कारण मानसून के दौर में लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है। जिसकी सुध शासन प्रशासन अब तक नही ले पा रहा है।
हरिद्वार न्यू सराय बाईपास रोड की बदहाल हालत से स्थानीय लोगों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। हरिद्वार शहर को आसपास के कई गांवों से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर फिर से गहरे गड्ढे हो गए हैं। आरोप है कि गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि गड्ढों के कारण कभी बैटरी रिक्शा पलट जाते हैं। कभी दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यही हाल पुरानी सराय रोड का भी हो गया है। सराय रोड हरिद्वार शहर को 40 से ज्यादा गांवों से जोड़ती है। इसके अलावा इस सड़क लगती हरीलोक, राजलोक, ट्रांसपोर्ट नगर और सराय गांव जैसी तमाम छोटी बड़ी कॉलोनियों में करीब 20 हजार से ज्यादा की आबादी निवास करती है। इस मामले में हरिद्वार के जिलाअधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि हरिद्वार जिले में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए सर्वे कर लिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया भी गतिमान है। 15 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक मिशन मोड में क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जहां पर सड़कों में बड़े गड्ढे हैं फिलहाल उन्हें भरने का कार्य किया जा रहा है। बारिश कम होने के बाद कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी सभी विभागों को दिए गए हैं। कुंभ मेले के बजट से सराय बाईपास रोड की समस्या का समाधान भी किया जाएगा। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कार्य शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!