Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइम

हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह की संपति पर चला बुलडोजर

उधम सिंह नगर। शनिवार को जिले की नानकमत्ता थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुण्ं सरकारी भूमि पर बने नशा तस्कर के मकान को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया है। इस अभियान में पुलिस ने लगभग 50 लाख की कीमत की सरकारी संपत्ति को मुक्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत जांच में सामने आया कि नानकमत्ता डैम बंदा गिधौर निवासी तारा सिंह और उसके परिजनों ने नानकसागर बांध क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर रखा था। पुलिस के अनुसार इस स्थान का उपयोग लंबे समय से स्मैक, हेरोइन और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
सिंचाई विभाग द्वारा नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई पूरी किए जाने के बाद शनिवार को तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, पुलिस, पीएसी और फायर सर्विस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार तारा सिंह के खिलाफ डकैती, लूट, अपहरण, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 27 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह जेल में निरुद्ध है। उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों, गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!