Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडधार्मिकहरिद्वार

कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे कई एक्स मुस्लिम

-सलीम वास्तविक ने साथ किया हवन
हरिद्वार। सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त हो हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से पांच मुस्लिम भी हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे। सभी ने अपने आप को एक्स मुस्लिम बताया। सबसे खास कांवड़ लेने आए सलीम वास्तविक के साथ कई मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सलीम वास्तविक एक धर्मशाला में भी गए थे, जहां कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद वो दूसरे आश्रम में चले गए, जहां उन्होंने हवन यज्ञ और कांवड़ यात्रा करने का उद्देश्य विश्व शांति और देश में अमन शांति की कामना की। सलीम वास्तविक के मुताबिक वो सात जुलाई तक हरिद्वार में हवन करेंगे। इसके बाद सात जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल भरकर सभी लोग गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे और वहां डासना पीठ में जलाभिषेक किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में गैर हिन्दुओं द्वारा हवन यज्ञ की सूचना पर खुफिया एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी से लॉ एंड ऑर्डर का पालन करने की अपील की। वहीं सलीम के साथ आई अनीषा बानो ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने अपना धर्म छोड़ दिया था, वो मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली हैं और उनके हसबैंड ने उन्हें 2024 में तलाक देकर छोड़ा दिया था। उनके दो बच्चों को उन्हें वापस नहीं दिया गया। जब वो बच्चों को लेने जाती हैं, तो बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने अपने बच्चों की सलामति के लिए दुआ मांगी।
बता दें कि सलीम वास्तविक (सलीम वास्तिक) एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं, जो खुद को एक्स-मुस्लिम और एक्टिविस्ट बताते हैं। सलीम वास्तिक पर फरवरी 2026 में गाजियाबाद में जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद उनके एक धर्म विशेष के लोगों को लेकर दिए गए बयान वायरल हुए थे। कुछ समय तक सोशल मीडिया पर उनकी खुलकर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!