हरिद्वार । ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 40 दिन पहले किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के विरुद्ध परिजनों की ओर से अपहरण के 3 दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था । मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी को क्षेत्र से बरामद कर लिया था जबकि आरोपी फरार चल रहा था । मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर मेडिकल करवा कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा ।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने 3 सितंबर को तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी का 31 अगस्त को क्षेत्र में रहने वाले अनूप पुत्र राम लडैत उर्फ मुकेश निवासी ईदगाह रोड ज्वालापुर मूल निवासी बड़ागाव लखीमपुर उत्तर प्रदेश को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद लगातार दबिश दी जा रही थी । आरोपी के लखीमपुर घर पर भी पुलिस टीम गई थी  पर वह  हत्थे नहीं लगा था। पकड़े जाने के डर से घर पर नहीं पहुंचा । पुलिस की घेराबंदी के चलते हैं आरोपी किशोरी को क्षेत्र में छोड़ गया था। पुलिस ने  बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था । फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनूप को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवाकर बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!