Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

लाखों के गहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार

हरिद्वार। जिले के लक्सर पुलिस ने 25 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए दो चारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त की रात मुंडाखेड़ा कला गांव में हुई चोरी की वारदात में दोनों चोर शामिल थे।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, 30 अगस्त की रात गांव मुंडाखेड़ा कलां निवासी नवीन के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घर में रखे लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली लक्सर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल टीम गठित करने के निर्देश दिए। जिसमें लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोशियारी द्वारा टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के सभी आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी खंगाले। साथ ही संदिग्ध लोगों का डाटा जुटाया और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया।
रात-दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों की जांच के बाद दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास से चोरी का माल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, वे शिकायतकर्ता नवीन के गांव के ही परिचित हैं और पहले भी उनके घर आना-जाना था। घर में नकदी और सोने-चांदी के गहने रखे होने की जानकारी उन्हें थी। इसी लालच में उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। चोरी के बाद नकदी तो उन्होंने खर्च कर दी, लेकिन जेवरात को बेचकर रकम आपस में बांटने की योजना थी, इससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय आशीष सैनी उर्फ गादड़ पुत्र सुखबीर सैनी निवासी लक्सर और 24 वर्षीय ललित कुमार उर्फ पाशा पुत्र मुनेश निवासी लक्सर के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!