*लक्सर से विनित भैया की रिपोर्ट*
लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल ने नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन संजीव कुमार उर्फ नीटू व 11 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

इस मौके पर संजीव कुमार ने लोगों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्होने मुझे चुना है। वह उनकी उम्मीदों को बिना किसी भेदभाव के सभी सभासदों को साथ लेकर पूरा करने का प्रयास करेगे। सबसे पहले चेयरमैन संजीव कुमार और उनके बाद सभी गयारह सभासदों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की है। उसके बाद बोर्ड की पहली बैठक भी आयोजित की गई है। इस मौके पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के अलावा अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल, बसपा की नगर अध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता, गुलशेर, लक्ष्मण, मयंक, सुधांशु, प्रधान करण पाल सिंह, एडवोकेट भूप सिंह चौधरी, चौधरी इच्छाराम, यशपाल सिंह, विनित चौधरी, प्रताप सिंह, देवेश राणा, शेखर चौधरी, अंकुर, नेपाल, बबलू चौधरी, कार्तिक आदि अनेक शामिल थे।
बॉक्स।
इन सभासदों ने ली शपथ।
इस मौके पर सभासद अरविंद कल्याणी, पूनम, हरि सिंह, पूजा, जुल्फिकार, हर्षपाल, पंकज गोयल, अंकुर चौधरी, रजनी, सचिन मित्तल, नीलम आदि ने शपथ ली है।
*लक्सर से विनित भैया की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!