Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडहरिद्वार

पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान

  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता
  • जिला सूचना अधिकारी, पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्यों एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष ने आश्रित को सौंपा सहायता चेक

#हरिद्वार, 15 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) के अंतर्गत मृतक पत्रकार स्वर्गीय महेंद्र कुमार वर्मा की पत्नी श्रीमती विमला देवी को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा,अमित शर्मा एवं अध्यक्ष प्रेस क्लब धर्मेंद्र चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों तथा मृतक पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं उनके परिवारों के हित में संचालित यह पहल सराहनीय और संवेदनशील प्रयास है।
पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा एवं अमित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों तथा सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की पहल पर पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय-समय पर आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ उपलब्ध हो रहा है।
इस अवसर पर पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा,श्रवण कुमार अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!