Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडधार्मिक

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का 5वां जत्था अगले पड़ाव के लिए रवाना

  • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 5वां दल टनकपुर से रवाना
    टनकपुर। हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष, शिवभक्ति के उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल मंगलवार सुबह टनकपुर से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया। देश के 16 राज्यों से आए 50 श्रद्धालुओं को तहसीलदार पिंकी आर्या ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। टनकपुर में पारंपरिक कुमाऊंनी संस्कृति के साथ हुए भव्य स्वागत ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। चंपावत जिले में भगवान शिव के जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का पांचवां दल मंगलवार सुबह टनकपुर से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया। हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से शारदा पर्यटक आवास गृह पूरी तरह शिवमय हो उठा। तहसीलदार पिंकी आर्या ने हरी झंडी दिखाकर 50 सदस्यीय यात्रा दल को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। यात्रा दल में देश के 16 राज्यों से आए 50 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 31 पुरुष और 19 महिलाएं हैं। श्रद्धालुओं के चेहरे पर बाबा कैलाश के दर्शन की उत्सुकता और आध्यात्मिक ऊर्जा साफ झलक रही थी। सोमवार शाम टनकपुर पहुंचने पर पांचवें दल का शारदा पर्यटक आवास गृह में पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और पारंपरिक कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कुमाऊंनी लोकगीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भी भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे। स्थानीय बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। यात्रियों ने कुमाऊं की समृद्ध लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की।
    टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर लगातार श्रद्धालुओं का आगमन बना हुआ है। प्रशासन, केएमवीएन और विभिन्न सामाजिक संस्थाएं यात्रियों के स्वागत, सम्मान और बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था में निरंतर जुटी हुई हैं। श्रद्धालु यहां की धार्मिक आस्था, आत्मीय व्यवहार और सुव्यवस्थित प्रबंधन की विशेष सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!