हरिद्वार(अमित शर्मा)।
 बरेली से स्मैक लाकर तस्करी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गैंगस्टर में कार्रवाई करने के बाद विवेचना अधिकारी ने तस्करी से खरीदी गई संपत्ति को चिन्हित कर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
 श्यामपुर थाना क्षेत्र में स्मैक साथ के पकड़े गए तस्करो की विवेचना कोतवाली नगर प्रभारी पर रहे थे। विवेचना अधिकारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गैंग लीडर शराफत अली पुत्र फईम अली निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर देहरादून व गैंग सदस्य शहजाद पुत्र वैदियार खान निवासी बिहार कला इज्जतनगर बरेली व सलमान खान पुत्र आबिद खान निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर जिला देहरादून तथा शहादत खान पुत्र तैयब खान निवासी पीर बौडढा थाना इज्जतनगर बरेली  गैंग सदस्य के नाम प्रकाश में आये थे। जिन्हे पूर्व में कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमे में न्यायालय के माध्यम से जिला शकारागार में निरूद्ध किया गया था। बड़ी चालाकी के साथ स्मैक आदि नशीले पदार्थों की तस्करी बरेली से लाकर देहरादून व हरिद्वार के इलाके में करते थे। यह अक्सर बसों का इस्तेमाल करते थे और केवल थोड़े समय के लिए कभी-कभी की-पैड वाले मोबाइल का ही इस्तेमाल करते थे ताकि पकड़े न जाएं लेकिन हरिद्वार पुलिस की तेज निगाहों से बचा न सके।
लंबे समय से किए जा रहे अवैध कार्यों के बल पर इनके द्वारा अकूत सम्पत्ति इकट्ठा कर ली गई। जिसको हरिद्वार पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जाएगा। गैगस्टर एक्ट की कोतवाली नगर पुलिस ने  शराफत  जो पेशे से कार पेन्टर है की संबंधित विभाग से आंकलन करवाकर लगभग 52 लाख रूपये की अवैध सम्पत्ति का होना पाया गया।  शराफत एवं उसके साथी पूर्व में थाना श्यामपुर पर 300 ग्राम स्मैक के साथ वर्ष 2023 में पकड़े गए थे तथा इससे पूर्व में भी शराफत 250 ग्राम स्मैक के साथ थाना भमौरा बरेली में तथा वर्ष 2020 में 31 ग्राम हेरोइन के साथ विकासनगर देहरादून से व वर्ष 2022 में थाना सियानी गेट में 210 ग्राम हेरोईन के साथ, वर्ष 2019 में 7 ग्राम स्मैक साथ थाना सहसपुर देहरादून से भी जेल जा चुका है।  विभिन्न खातों में पैसा जमा कर रखा था तथा तीन प्लॉट एक मकान की खरीददारी  देहरादून में की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!